jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 11 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24ग्वालियर| नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 32 शिकायतों को समय-सीमा में स्वीकार नहीं करने पर 11 अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जो शिकायतें अस्वीकार रहती हैं, उन संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने पर उपायुक्त एपीएस भदौरिया, भवन अधिकारी वीरेंद्र शाक्य, सहायक यंत्री संदीप श्रीवास्तव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सौरभ शाक्य, अमित साहू, एपीटीओ शैलेंद्र सिंह चौहान, टीसी प्रमोद माहेश्वरी, दीपक अग्निहोत्री, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक खरे, सोनू वाल्मीकि का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

निगमायुक्त ने नामांकन के प्रकरणों पर चर्चा की और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। शहर के विभिन्न मुक्तिधामों को व्यवस्थित करने, स्वच्छता के लिए निरंतर क्षेत्र में कार्य करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, विजय राज, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, जागेश श्रीवास्तव, सिटी प्लानर पवन सिंघल सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शहर में अघोषित बिजली कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती का समना करना पसीना निकाल रहा है। एफओसी पर शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का जल्द निराकरण नहीं होता है। वहीं बिजली कटौती को लेकर राजनीतिक पार्टियां भी ऊर्जा मंत्री के बंगले का घेराव कर चुकी हैं। इसके बाद भी इस समस्या का हल नहीं हो रहा है। बिजली कंपनी के अिधकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही खपत बढ़ जाती है और ट्रिपिंग होने लगती है, इसलिए बिजली कटौती की समस्या कम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि मौसम में ठंडक आने के साथ ही ट्रिपिंग भी कम हो जाएगी।