jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

सोनिया से सवाल: तीन राज्यों में कौन होंगे मुख्यमंत्री,जवाब मिला राहुल से पूछें

नई दिल्ली: तीन राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में कांग्रेस की सरकार बने लगभग तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। इस मामले पर जब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री होना चाहिए?’ तो  उन्होंने कहा कि कृपया राहुल गांधी से पूछें। हालांकि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की दौड में आगे चल रहे हैं।इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय ली । राहुल गांधी ने तीन राज्यों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्रियों के चुनाव के मद्देनजर अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्यों की राय ले रहे हैं।’

- Install Android App -

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले की मां से मुलाकात
मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा से पहले राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। समझा जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनो राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में उनसे मंत्रणा की। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सीएम पद के दावेदार कमलनाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकत की। राजस्थान में सीएम पद के दावेदार अशोक गहलोत तथा पार्टी नेता सचिन पायलट भी जयपुर रवाना होने से पहले राहुल गांधी से उनके आवास पर मिले।