jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई जा रहीं : अमित शाह

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मैं किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को एक संदेश भी दिया। शाह ने ट्वीट में लिखा, “पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई हैं। यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी।

उन्होंने लिखा-

‘ देश इस समय कोरोना जैसी वैश्चिक महामारी से लड़ रहा है और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया। जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें। इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की।’

‘ परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पिछले दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की। उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।’

- Install Android App -

‘हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती है। इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वे व्यर्थ की बातें छोड़कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे।’

जिन लोगों ने अफवाहें फैलाईं उन्हें लेकर कोई दुर्भावना नहीं 
उन्होंने लिखा, ”मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने यह अफवाहें फैलाईं हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है। आपका भी धन्यवाद।”

अफवाह फैलाने के आरोप में 4 हिरासत में लिए गए

अमित शाह की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों को गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद से हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ करके पता किया जा रहा है कि आखिर इन्होंने फेक मैसेज क्यों फैलाया। मामले में कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है।