jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरणगांव में पॉलिथिन और हरे मूंग की पत्तियां खाने से 7 मवेशीयो की मौत

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

ग्राम हरणगांव मे शनिवार रविवार की दरमियानी रात्रि में 5 गाय व 2 बेल (केड़े) प्लास्टिक पन्नी और हरे मूंग की पत्तियां खाने से मर गए। 5 गायों में से 3 गाएं गर्भवती बताई गई हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने पोस्टमार्टम कर अन्य बीमार पशुओं का उपचार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात्रि में हरणगांव में 5 गाय व दो बेल प्लास्टिक पन्नियां और हरे मूंग की पत्तियां खाने से उनकी मृत्यु हो गई। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, सरपंच श्रीमती रावी अग्रवाल एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा बनाया जिसमें बताया कि परीक्षण के दौरान मवेशियों की मृत्यु का कारण प्लास्टिक पन्नियां और हरे मूंग की छोटी पत्तियों को खाने की वजह से पशुओं के शरीर में विषात्मक द्रव्य तैयार हो जाने के कारण मवेशियों को सांस लेने में तकलीफ और हृदयाघात के कारण मवेशियों की मृत्यु हुई है। डॉ. वर्षा नानोटकर वीईओ विकासखंड खातेगांव द्वारा 5 गाय और 2 बैल का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें 3 गाय गर्भवती बताई जा रही हैं। डॉ.बृजमोहन यादव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी हरणगांव ने बताया कि बड़ी मात्रा में बेल और गायों के पेट से पन्नी एवं हरे मूंग की छोटी पत्तियां निकली है।
संभवतः किसानों द्वारा मूंग की फसल में कीटनाशक दवाई के छिड़काव किया गया होगा और मवेशियों ने उन्हें खा लिया होगा। सरपंच श्रीमती रावी अग्रवाल ने बताया कि हमने गौशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत को भेज दिया था। जनपद पंचायत खातेगांव के अनुमोदन केेे पश्चात गौशाला का निर्माण करवाया जायेगा । पुलिस की सहायता से हम हरणगांव व पंचायत क्षेत्र के अन्य गांवों में पॉलीथिन प्रतिबंधित करेंगे ताकि इस प्रकार की घटनाएं और न हो सकेे। राजेश शुक्ला, कैलाश जोशी, गजेंद्र मालवीया,गोपाल पाठक, नंदलाल मीणा, तेजसिंह सेंधव आदि ग्रामीणोंं द्वारा रात्रि में बीमार पशुओं की देखभाल की गई और उपचार कराया गया।