मकड़ाई समाचार हरदा। ऊर्जा की बचत करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ऊर्जा संरक्षण के लिये नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 दिसम्बर को कम्पनी के जिला कार्यालय परिसर में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण और उपाय एप को प्रदर्शित करता हुआ चित्र बनाना होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्रकला के लिये विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।
ब्रेकिंग
