हरदा – लॉक डाउन के चलते हरदा जिले के खिरकिया में जरूरतमंदों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार ने आवश्यक खाद्य सामग्री आटा दाल तेल आदि घर-घर तक पहुंचाई खिरकिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं चार-पांच में खाद्य सामग्री वितरित की गई कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्वयं सावधानी बरतते हुए सभी से अनुरोध भी किया कि साफ सफाई रखें बार बार हाथ धोएं एवं लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे लॉक डाउन के नियम अपनी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं सभी से निवेदन है कि इनका पूर्णता पालन करें।
श्री पंवार द्वारा आज खिरकिया नगर के लगभग 120 परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।
इस अवसर पर खिरकिया नगर के कांग्रेस नेता विष्णु मोरी दसरथ पटेल आकाश चंद्रवंशी किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत इस्माइल खान युवा नेता इमरान खान आदि ने खाद्य सामग्री वितरित करवाई।

