jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हरदा नगर में होटल हवेली में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

हरदा नगर में होटल हवेली में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत दिनांक 4 मई 2023 से 18 मई 2023 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस मिशन की शुरवात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2019 की की थी। यह मिशन भारत के दूर सुदूर सभी गांव के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य 2024 तक पूरा करेगा। जल जीवन मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मिलकर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालक यंत्री पवनसुत जी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिशन को सफल बनाने हेतु प्रेरक उद्बोधन देकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया ताकि वे अपने कार्य क्षेत्र में जाकर लक्ष्य को पूरा करने के लिए भागीरथी प्रयास कर मिशन को सफल बनाएं। इस प्रशिक्षण का आयोजन साईप्रेम ग्रामीण विकास संस्था यवतमाल, महाराष्ट्र के प्रमुख रमेश धनसिंह भानवे जी के मार्गदर्शन में आयोजित है। इस प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर स्वप्रिल माइन्दे ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में 5 चरणों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण हरदा जिले के करीब 50 गांव के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन दलों में ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, स्वयं सहायता समूह, पंप ऑपरेटर एवं शिक्षकगण शामिल किए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध जल की योजना को मूर्त रूप प्रदान करने में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री पवनसुत जी गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र सिंह ठाकुर, उपयंत्री संगीता धापकरी एवं ज्योति महोबिया, विकासखंड समन्वयक टिमरनी एवं खिरकिया संगीता भिलाला, रेनू बिल्लौरे, प्रयोगशाला सहायक रानी बेलेकर एवं आयुषी दुबे एवं वॉटर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के उत्तम कुमार लगातार अपनी अहम भूमिका प्रतिदिन निभा रहे हैं।

- Install Android App -

विशेष बात यह है कि प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता एवं शुद्धता का परीक्षण करने हेतु कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र को फील्ड टेस्ट किट वितरित किए जा रहे हैं। दलों के समस्त सदस्यों को एक दिवस में क्षेत्रीय भ्रमण के अंतर्गत शासन द्वारा चयनित आदर्श ग्राम का भ्रमण करवाया जा रहा है, जहां वो जाकर आदर्श ग्रामवासियों की सहभागिता से ग्राम के प्रत्येक घर में नल से शुद्ध जल की वर्तमान स्थिति पिछले एक दशक में ग्राम में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जलवायु परिवर्तन तथा शासकीय संस्थान जैसे आंगनवाड़ी भवन, स्वास्थ्य भवन, सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन में क्रियाशील दीर्घकालीन शुद्ध जल संयोजन का भौतिक सत्यापन कर ग्राम चौपाल के माध्यम से नजरी नक्शा बनाकर समूह द्वारा किए गए सर्वेक्षण को समस्त ग्राम वासियों के समक्ष रंगोली बनाकर ग्रामवासियों को अवगत कराकर विभिन्न सुझावों के माध्यम से जल जीवन मिशन को मजबूती से क्रियान्वयन हेतु अथक प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक नवनीत अग्रवाल एवं संजीव द्विवेदी, मंच संचालक संजय सोनी, व्यवस्थापक प्रफुल्ल जी रावत तथा स्वयंसेवक नीलम नामकुचे, रेशम योगी, नौमन मंसूरी, राजेंद्र विश्नोई एवं राकेश प्रजापति उपस्थित रहे।