jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की वैधता 7 दिवस निर्धारित

हरदा : रबी विपणन 2023-24 में जारी नीति अनुसार किसानों से
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये स्लॉट बुकिंग का प्रावधान किया
गया है। संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री दीपक
सक्सेना ने बताया कि स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि 7 दिवस निर्धारित की गई
है। उन्होने बताया कि किसानों की समस्या के निराकरण के लिये ई उपार्जन
पोर्टल पर जिला आपूर्ति अधिकारी की लॉगिन में सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उन्होने बताया कि जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि समाप्त हो
चुकी है एवं किसान उपज विक्रय करना चाहता है अथवा उपज विक्रय की जा चुकी
है एवं देयक जारी नहीं हुए है उन  प्रकरणों में उपार्जन केन्द्र प्रभारी
के अनुरोध पर स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि 7 दिवस बढ़ाई जा सकेगी। उन्होने
बताया कि जिन किसानों द्वारा दो बार स्लॉट बुक कर निरस्त कराए गए है,
उनकी उपज विक्रय हेतु तीसरी बार स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई
है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस आयोजित साप्ताहिक वीडियो कान्फ्रेंस में जिला
अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि कुछ किसानों द्वारा उपज विक्रय
करने हेतु बुक किये गये स्लॉट की वैधता अवधि 7 दिवस पूर्ण हो जाने के
कारण उनके उपज विक्रय के देयक पोर्टल से जारी नहीं हो पा रहे है एवं
किसानों द्वारा उपज का विक्रय कर केन्द्र अथवा गोदाम पर जमा करा दी गई
है। किसानों द्वारा दो बार स्लॉट बुक कर निरस्त करने पर उपज विक्रय के
लिये तीसरी बार स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है।