मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि रविवार 18 अक्टूबर को कुल 200 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 10 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 190 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में जय शक्ति होम हरदा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 6 टिमरनी निवासी 57 वर्षीय पुरुष, टंकी मोहल्ला हरदा निवासी 58 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन हरदा निवासी 21 वर्षीय पुरुष, ग्वाल नगर हरदा निवासी 42 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 4 खिरकिया निवासी 55 वर्षीय पुरुष, सीएचसी टिमरनी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 13 टिमरनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष एवं 28 वर्षीय पुरुष, तथा विवेकानंद कांप्लेक्स हरदा निवासी 38 वर्षीय महिला शामिल है।
रविवार को 220 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 21786 में से 20853 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 933 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 167 है, 1075 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 247 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।

