jhankar
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा  भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा

हंडिया : खरदाना के 12 वर्षीय बालक का अजनाल नदी किनारे मिला, हत्या की आशंका 

हंडिया/हरदा। थाना हंडिया क्षेत्र के ग्राम खरदाना से तीन दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय बालक विशाल उर्फ गोलू पिता राजेश कोरकू (कलम) का शव अजनाल नदी के किनारे भैंसवाड़ा बैक वाटर (महेन्द्र गांव लोटिया के पास) से बरामद किया गया है।

शव मिलने के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से बालक के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 280/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला कायम किया गया था।

जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विशाल अजनाल नदी के पास बकरियां चराने गया था। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही नर्मदाप्रसाद कोरकू वहां पहुंचा था और विशाल के पीछे मारपीट करने के इरादे से दौड़ रहा था। भय के कारण अन्य बच्चे वहां से भाग गए। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन विशाल वापस नहीं आया। घटना के बाद से संदेही नर्मदाप्रसाद फरार है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।