jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

15 जुलाई किसान आंदोलन: हरदा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, इन मार्गों से करें सफर

हरदा। 15 जुलाई को प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर हरदा पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि आमजन की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

पुलिस के अनुसार, आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

– इंदौर से हरदा एवं खंडवा जाने वाले वाहन संदलपुर फाटा से दीपगांव, बोरधा, गोपालपुर, इटावा-इटारसी, बड़ी छीपानेर और छोटी छीपानेर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

- Install Android App -

– इंदौर से नर्मदापुरम एवं बैतूल जाने वाले वाहन संदलपुर फाटा, भैरूंदा, रेहटी, सलकनपुर, बुधनी और नर्मदापुरम मार्ग से गुजरेंगे।

– हरदा से इंदौर जाने वाले भारी वाहन हरदा, करताना, छोटी छीपानेर, बड़ी छीपानेर, इटारसी, गोपालपुर, संदलपुर फाटा और खातेगांव मार्ग का उपयोग करेंगे।

हल्के वाहनों के लिए भी डायवर्जन:

दोपहिया और चारपहिया वाहन अबगांव कला (नहर मार्ग), भुन्नास मार्ग तथा अबगांव खुर्द (छीपानेर मार्ग) से होकर आवागमन कर सकेंगे।