मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नागालैंड। 13 जुलाई सोमवार को असम राइफल्स की एक टीम पर संदिग्ध IED ब्लास्ट हमला असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। इस विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और 4 अन्य जवान घायल हुए।
हमले के बाद सुरक्षा कार्रवाई
ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी ली जा रही है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली
अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

