jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

खातेगांव विकासखंड के शिक्षकों को नही मिला वेतन, शिक्षक हो रहे हे परेशान

अनिल उपाध्याय  खातेगांव:  खातेगांव विकासखंड के शिक्षको को जुलाई माह की 9 तारीख होने के बावजूद अभी तक वेतन नहीं मिला है ।इसी संदर्भ में मंगलवार को खातेगांव विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमे मांग की गई है की शिक्षकों को अगर समय से वेतन नहीं मिलता है तो कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी कर्मचारियों ने किसी न किसी बैंक से लोन ले रखा है।

और समय से किश्त न भरने पर पेनल्टी लग जाती है। और परिवार चलाने के लिए भी पेसो की आवश्यकता होती हैं। सभी काम रुक जाते है। शिक्षकों ने मांग की है की अगर समय से वेतन नही दिया गया तो हमे आंदोलन करना पड़ सकता है । जबकि शासन का आदेश है की सभी कर्मचारियों कोपहली तारीख को ही वेतन मिल जाना चाहिए पर ऐसा नहीं हो रहा है ।इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी के तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण यादव द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। इस अवसर पर विशाल बहोरे संभागीय सचिव अध्यापक संघ,गणेश यादव अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ,यशवंत तारे, कमलेश यादव, धर्मेंद्र मौर्य, राजेश व्यास,सुनील राठौर, एवम समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहे,

- Install Android App -

उधर खातेगांव संकुल के सभी अतिथि शिक्षकों का मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अभी बाकी है। उसे भी शीघ्र प्रदान करने की मांग पडित सोनू व्यास व सचिन व्यास ने की हे।