jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाई । पुलिस जॉच में जुटी

पूर्वी तीन दिन पहले ही  मायके से लौटी थी।

- Install Android App -

रतलाम। शहर के पॉश इलाके शास्त्री नगर में रहने वाली 26 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। युवती का शव फंदे में लटकते हुए मिला। युवती रतलाम के लेस व्यापारी दर्शन चौपड़ा की पत्नी थी। स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लेस व्यापारी दर्शन चौपड़ा रात करीब नौ बजे दुकान से घर पहुंचे तो सभी दरवाजे खुले मिले। उन्होंने पत्नी पूर्वी को आवाज लगाई लेकिन प्रत्युत्तर नहीं मिला तो वे उसे ढूंढते हुए घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। । पूर्वी का शव पंखे पर बंधे दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। दर्शन घबरा गए और तेजी से नीचे उतरे और पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद वे स्टेशन रोड थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाने से एसआई आनंद बागवान सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सीएसपी अभिनव वारंगे, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल तथा तहसीलदार मनोज चौहान भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।बताया जाता है की पूर्व तीन दिन पहले ही लौटी थी मायके से लौटी थी।