ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश 

32 साल की महिला 15 साल के लड़के को जबरदस्ती शराब पिलाकर दिखाती थी अश्लील फिल्में, फिर बनाती थी शारीरिक संबंध

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 32 साल की शादीशुदा महिला ने एक 15 साल के लड़के के साथ गंदा काम किया। महिला इस लड़के को शराब पिलाकर और अश्लील फिल्में दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। जब महिला की यह करतूत लड़के के माता-पिता को पता लगी तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज की।

पूरा मामला मुंबई से सटे कल्याण का है। महिला का नाम कीर्ति घायवटे है। लड़के के माता-पिता ने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी महिला के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़के को भिवंडी के बालसुधार गृह में भेज दिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच और पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

कल्याण के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशनसे मिली जानकारियों के मुताबिक पीड़ित लड़के का परिवार कल्याण ईस्ट में रहता है। पीड़िता पास ही एक अंग्रेजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। आरोपी महिला कीर्ति घायवटे पीड़ित लड़के की नासिक में रहने वाली बुआ की मुंहबोली बेटी है।

आरोपी महिला के दो बेटे हैं। पीड़ित लड़के की बुआ उसकी दादी से मिलने उसके घर आई थी। बुआ के साथ उसकी मुंहबोली बेटी यह 32 साल की आरोपी महिला भी पीड़ित के घर कल्याण ईस्ट में आकर ठहरी थी। इसके बाद आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद इस शादीशुदा महिला का 15 साल के इस लड़के के साथ शारीरिक संबंध बन गया।

जब भी इस महिला को अपनी हवस की प्यास बुझानी होती थी वह इस लड़के को बुलाकर उसे शराब पिलाती और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उत्तेजित करती और शारीरिक संबंध बनाया करती थी। लड़के के व्यवहार से उसके माता-पिता को यह बात पता लग गई। इसके बाद लड़के के अभिभावकों ने उसे भिवंडी के सुधारगृह में भेज दिया। सुधारगृह में आकर लड़के ने विस्तार से अपनी आपबीती बताई।