jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

खरगोन में 10 अप्रैल से गायब युवक का शव इंदौर में मिला, सिर पर चोट से हुई मौत

मकड़ाई समाचार खरगोन। खरगोन से 10 अप्रैल से गायब युवक का शव इंदौर के एमवाय अस्पताल में मिला। उसकी पहचान नहीं होने से इसे अज्ञात शव के रूप में रखा गया था, रविवार रात इसकी पहचान इब्रेश खान निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। 14 अप्रैल को इब्रेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। सोमवार सुबह मुक्तिधाम के पास इस्लामपुरा में युवक का जनाजा निकाला गया। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया और सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में रोक-टोक की जा रही है। साथ ही कर्फ्यू में छूट के समय को भी परिवर्तित किया गया है। रविवार रात को प्रशासन ने सोमवार सुबह 8 से 12 बजे तक छूट देने के निर्देश दिए थे, इसे हटा कर अब दोपहर 12 से 2 बजे तक 2 घंटे की छूट देने की बात कही गई है।

- Install Android App -

सिर पर चोट लगने से हुई मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

खरगोन में प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि 10 अप्रैल को रात को एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी, तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई और खरगोन में शव को रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल के शवगृह में रखने के लिए भेजा गया था। 14 अप्रैल को एक युवक इब्रेश खान के गुमशुदा होने की रिपोर्ट मिली, जांच के बाद इंदौर भेजे गए शव से उसकी पहचान हुई। प्रभारी एसपी ने कहा कि युवक की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई है, इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या इसे दंगे के साथ जोड़कर देखा जा सकता है तो प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि यह जांच करने के बाद ही साफ हो पाएगा।