jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

भैंसदेही इलाके में भालू ने एक और ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में ग्रामीणों पर भालू के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को चार लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना के 24 घंटे बाद ही ग्राम चिखलाजोड़ी में सोमवार सुबह ग्रामीण भादू कोरकू पर भालू ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिखलाजोडी निवासी भादू कोरकू सुबह अपने खेत पर था। इसी बीच वहां अचानक भालू पहुंच गया और उसने भादू पर हमला कर दिया। भादू ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को बचाया। भालू ने नाखूनों से उसके चेहरे, हाथ और सिर पर नाखूनों से गंभीर चोट पहुंचाई। जैसे तैसे उसने खुद को बचाया । परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनो के साथ उसे भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद लाए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

24 घण्टे में तीसरा हमला

भैंसदेही क्षेत्र में पिछले 24 घण्टे में भालू के हमले की तीसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को ग्राम सिहार और सिवनी गांव में चार लोगों पर भालू ने हमला कर दिया था। चारों को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

रात में पेड़ से उतरकर जंगल मे भागा भालू

रविवार को ग्राम सिवनी में तीन ग्रामीणों पर हमला करने के बाद भालू को जब खदेड़ा गया तो वह जंगल के पास आम के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम पेड़ के आसपास मौजूद रहे। रात में भालू पेड़ से उतरकर जंगल मे भाग गया।सुबह ग्रामीणों ने आसपास तलाश भी की लेकिन कहीं नजर नही आया।

पानी की कमी से रहवासी इलाके में आ रहे भालू

दक्षिण वन मंडल के भैंसदेही एसडीओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि पानी की तलाश में कई बार वन्य जीव रहवासी इलाके में आ जाते हैं। एक और ग्रामीण पर भालू के हमले की जानकारी मिली है। वन कर्मियों को घायल का उपचार कराने के लिए भेजा गया है। आसपास के इलाके में तलाश प्रारंभ कराई गई है। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं। रात में घरों से बाहर न निकलें।