jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

सिवनी में माब लिचिंग में मारे गए लोगों के परिवार से मिले कमल नाथ

मकड़ाई समाचार सिवनी। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने सोमवार को सिमरिया व सागर गांव पहुंचकर माब लिचिंग के शिकार हुए आदिवासियों के स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई और न्यायिक जांच की मांग की। कमल नाथ ने यहां कहा, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। घटना के बारे में वीडियो में है सबकुछ है,गवाह हैं फिर भी सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। आदिवासियों के स्कूलों, हास्टल अस्पतालों की हालत खराब है। मुख्यमंत्री रोज सुबह उठ जाते हैं और सबसे पहले यह चैक करते हैं कि आज मैं क्या घोषणा करूंगा। आज मैं कौन सी कलाकारी करूंगा। कभी कहते हैं ठेला चलाऊंगा और कभी कुछ कहते हैं। यह बातें मध्य प्रदेश के लिए चिंता की बात है। आने वाली पीढ़ी के लिए चिंता की बात है।

आदिवासी बचाओ, बीजेपी भगाओ अभियान चलाएगी कांग्रेस

- Install Android App -

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद पूर्व सीएम कमल नाथ ने सिमरिया गांव में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार को आदिवासियों का विरोधी बताया। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में आदिवासी बचाओ, भाजपा भगाओ अभियान चलाएगी। सिवनी जो में घटना हुई वह निंदनीय है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। कमलनाथ के साथ मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोट, विधायक ओमकार मरकाम समेत सिवनी जिले के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सिवनी के सिमरिया गांव में कुछ दिनों पहले दो आदिवासियों की गोकशी के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। वहीं सिवनी में इसको लेकर आदिवासियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम लगा दिया और बंद का आह्वान कर आरोपियों को फांसी दिए जाने के साथ उनके घरों को तुरंत ध्वस्त किए जाने की मांग करते रहे। इस घटना को लेकर आदिवासियों में आक्रोश अब तक बना हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर सिमरिया गांव में नेताओं की आवाजाही भी बढ़ गई है और राजनीतिक बयानबाजी का दौर अब तक थमा नहीं है। कांग्रेस इस घटना को लेकर सत्तापक्ष पर आरोप लगाती रही है कि वह अपराधियों को बचा रही है।