jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

सबसे कम उम्र की सरपंच बनी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निर्मला वल्के, 4 प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की

मकड़ाई समाचार बालाघाट। मध्यप्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का परिणाम घोषित हो गया है। बालाघाट जिला के परसवाड़ा विकासखंड की आदिवासी ग्राम पंचायत खलोंडी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी निर्मला वल्के ने सरपंच का चुनाव जीत लिया हैं। उसने अपने पंचायत में 4 प्रत्याशियों के बीच यह जीत दर्जकर संभवतः सबसे कम उम्र की सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया हैं।

- Install Android App -

पंचायत क्षेत्र में विकास करने के भाव के साथ प्रत्याशी बनी कुमारी निर्मला वल्के अभी पढ़ाई कर रही हैं। जिसकी उम्र 22 साल हैं और वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सेवाभावी व मृदु व्यवहार की छात्रा निर्मला को गांव के बड़े बुर्जुगों का ऐसा समर्थन मिला कि उसने सरपंच का चुनाव लड़ा और 4 प्रत्याशियों में से जीत दर्ज कर ली। चुनाव में उसे 411 मत प्राप्त हुए हैं। चूंकि यह जीत इसलिये भी खास हैं कि वह सबसे कम उम्र की हैं और ग्रामीणों ने गांव की सरकार के लिये उसे कमान सौंपी हैं।

चुनाव जीतने पर गांव के लोग उसके साथ आभार जताने के लिये घर-घर पहुंचे व डीजे की धुन पर जमकर थिरके भी। नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि वह गांव में विकास करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य के साथ उसने चुनाव लड़ा हैं। निश्चित ही आदिवासी समाज से एक छात्रा का पढ़ाई की उम्र में गांव की बागडोर मिलना उस समाज व गांव की जागरूकता का ही हिस्सा कहा जा सकता हैं।