jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

नगर पालिका चुनाव में आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज, स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता में नहीं बना पाए विश्वास

तीन दिग्गजों की लगी प्रतिष्ठा दांव पर

- Install Android App -

केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नगर पालिका चुनाव में भी मुख्यमंत्री को आना पड़ा क्योंकि शहर के तीन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है 13 जुलाई को मतदान होना है क्या स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों में इतना भी साहस नहीं है कि वह नगर पालिका के चुनाव में अपने 15 पार्षद को चुनाव जीता सके नगर पालिका चुनाव 7 साल बाद होने जा रहा है। जहां शहर के मतदाता अपने जनप्रतिनिधि को चुनेंगे को लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने आप का विश्वास मतदाताओं पर नहीं जता पाए इसलिए शायद शुक्रवार को सिवनी मालवा में एक आम सभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जय स्तंभ चौक पर आ रहे हैं वार्ड के 15 पार्षद सहित नागरिकों को संबोधित करेंगे चर्चा का विषय है। कि छोटे से चुनाव में मुख्यमंत्री को आना पड़ा स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी पहचान और अपनी अहमियत जनता में नहीं बना पाए इसीलिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं। ज्ञात हो कि शहर में कई जनप्रतिनिधि जिला स्तर तक अपने पहचान बनाई है लेकिन शहर में अपनी पहचान नहीं बना पाए शायद इसीलिए मुख्यमंत्री को आम सभा करना पड़ रहा है प्रशासन के द्वारा सभा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि जय स्तंभ पर शाम 3,40 को मुख्यमंत्री आएंगी कुसुम महाविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया है वहां से जय स्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहर वासियों को संबोधित करेंगे व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।