jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

MP NEWS : फरसे से युवक को काटने जब बीच सड़क पर दौड़ा साधु तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, देखिए VIDEO

मकड़ाई समाचार खंडवा। जिले में युवक को काटने के लिए साधु द्वारा फरसा लेकर दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं युवक आगे-आगे जान बचाकर भागता हुआ दिख रहा है। वीडियो खंडवा के रोशनी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले काली घोड़ी जंगल का बताया जा रहा है। घटाना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कोरकू आदिवासी समाज सुधार संघ ने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने अपने समाज के व्यक्ति पर हमला करने वाले साधु पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Install Android App -

इसी बीच आरोपी साधु का एक और वीडियो वीडियो सामने आया है। वीडियो में साधु लंबी धारदार तलवारे और अन्य हथियारों की नुमाइश करता हुआ दिख रहा है। खालवा पुलिस ने आरोपी साधु पर धारा 307 के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक खालवा के रोशनी के वन क्षेत्र में राजेंद्र चौहान चाय की दुकान चलाता है। 2 जुलाई को शाम 4 से 5 के बीच कुछ ही दूरी पर कुटिया बनाकर रहने वाले साधु पंकज गिरी महाराज और इस युवक के बीच में विवाद हुआ। विवाद के बाद साधु ने गुस्से में फरसा निकालकर युवक को मारने का प्रयास किया। वहां पर स्थित ग्रामीणों ने युवक को बचाया। युवक इस घटना से घबरा गया था उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद आदिवासी समाज ने थाने का घेराव कर साधु पर कार्रवाई करने की मांग क। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी साधु के मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा वीडियो जिसमें साधु तलवारों और अन्य धारदार हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। उसका भी संज्ञान पुलिस ने लिया है। पुलिस साधु के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है आने वाले समय में पुलिस साधु से पूछताछ कर सकती है साधु अभी जेल में है।