jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा की मौत

मकड़ाई समाचार बालाघाट। जिले के रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोथूरना में ट्रेक्टर की चपेट में आने से 11 वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर जहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है, वहीं पुलिस भी पहुंच गई है। जिसने छात्रा का शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है।

- Install Android App -

घटना के सबंध में ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोथूरना निवासी काजल पिता संजय कारुलाल बिसेन कक्षा 11 वीं की छात्रा है जो कि रामपायली स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी अभी वह गांव के नवनिर्वाचित सरपंच योगेश सोनटके के घर के सामने पहुंची ही थी कि ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर छात्रा को टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़कर नाराजगी जताकर विरोध प्रदर्शन किया है और खैरी निवासी ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।