jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : खिरकिया नगर परिषद में इंद्रजीत खनूजा होगी अध्यक्ष, सिराली में अनिता अग्रवाल बनी अध्यक्ष

मकड़ाई समाचार खिरकिया/सिराली। हरदा जिले की नगर परिषद खिरकिया व सिराली में भाजपा की नगर परिषद बन गई है। दोनों जगह पर कुल 15 वार्डों में से भाजपा के 11, कांगेस के तीन व एक निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं।

खिरकिया में भाजपा की ओर से इंद्रजीत खनूजा व कांग्रेस से वंदना इरलावत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। जिसके चलते अब इंद्रजीत खनूजा नगर परिषद की अध्यक्ष होंगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से विजेंद्र गौर का नाम रायसुमारी में तय किया गया है।

- Install Android App -

उधर दोपहर 12 बजे के पहले कांग्रेस प्रत्याशी वंदना इरलावत के नाम वापस लेने ने भाजपा की इंद्रजीत खनूजा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई है। हालांकि अभी अधिकृत घोषणा होना बाकी है।

सिराली में भी भाजपा का कब्जा

सिराली नगर परिषद की पहली अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए, जिसमें भाजपा की अनिता अग्रवाल को 9 और अनुराधा सोमानी को 6 मत मिले। इस प्रकार से अनिता अग्रवाल अब सिराली नगर परिषद की अध्यक्ष बन गई है।