jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

हंडिया:ज्यादा बारूद मिलने पर तहसीलदार ने पटाखा फैक्ट्री को किया सील

मकड़ाई समाचार हंडियाकलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार हंडिया तहसीलदार ने पटाखा फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग-59 पर कोलीपुरा टप्पर के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री पर गुरुवार सुबह हंडिया तहसीलदार शिवदत्त कटारे ने कार्रवाई की। पटाखा गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों से फैक्ट्री का ताला खुलवाया। यहां भारी मात्रा में बारूद और पटाखा बनाने की सामग्री रखी थी। तहसीलदार कटारे ने अपने वाहन चालक के साथ मिलकर पटाखा गोदाम एवं फैक्ट्री सील करने की कार्रवाई की। तहसीलदार कटारे ने बताया कि फैक्ट्री में स्टाक पंजी नहीं होने से रखे बारूद और अन्य सामान की कीमत का आकलन नहीं किया जा सका। ऐसे में फैक्ट्री सील करने की कार्रवाई की गई है।