ब्रेकिंग
पेट्रोल पंप-आरटीआई एक्टिविस्ट ऑडियो मामला -  6 माह पुरानी निकली ऑडियो, ऑडियो के जुलाई में अचानक बाह... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और एक विधायक पर आम आदमी पार्टी ने जालसाजी का आरोप लगाए हैं

मकड़ाई समाचार पंजाब | कांग्रेस अध्यक्ष और एक अन्य विधायक पर आम आदमी पार्टी ने जालसाजी का आरोप लगाए हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। इन पर केजरीवाल के फर्जी दस्तखत करने के आरोप हैं।आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के दो नेताओं पर जालसाजी के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर येआरोप लगे हैं। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक लेटरहेड शेयर किया था जिसमें विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी थी। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

- Install Android App -

आम आदमी पार्टी की मोहाली जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर ने जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि “अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और सुखपाल सिंह खैरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जाली दस्तावेज शेयर किये थे। इसमें पंजाब सरकार द्वारा अपनी शक्तियों के अनुसार नियुक्त अध्यक्षों के नामों का विवरण था। ये लेटरहेड फर्जी था जिसपर आम आदमी आरती के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के फर्जी हस्ताक्षर थे।’

प्रभजोत कौर ने आगे बताया कि ‘आप का जिला अध्यक्ष होने के नाते, मैंने दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इस दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि की तो पता चला कि केजरीवाल या आम आदमी पार्टी के किसी भी अधिकारी द्वारा ऐसी कोई सूची प्रकाशित नहीं की गई है।’

यह भी पढ़ें