jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

कार चलाते समय हाथ पर छिपकली गिरने से ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर दबा , भाजपा नेता को मारी टक्कर

मकड़ाई समाचार  रतलाम। कार चलाते समय हाथ पर छिपकली गिरने से हादसा हो गया, ड्राइवर ने घबराकर ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर दबा दिया और पास से गुजर रहे भाजपा नेता को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी गुलमोहर कालोनी स्थित अपने निवास से अपने दोपहिया वाहन एक्टिवा स्कूटर पर सवार हो कर जा रहे थे। तभी अचानक पास की गली में से निकली एक तेज गति की कार ने उन्हे टक्कर मार दी। इस टक्कर में भाटी कार के पिछले हिस्से में फंस गए और कार के साथ 15 फीट तक घिसटते चले गए। भाटी को टक्कर मारने वाली कार आगे खड़ी एक अन्य कार से टकराई और रुक गई। भाटी इन दोनों कारों के बीच फंस गए। वे किसी तरह कार से बाहर निकलकर आए। तब तक कालोनी के कई लोग वहां एकत्रित हो गए थे। भाटी को कुछ मामूली चोटें आई हैं। चालक ने बताया कि छिपकली उसके हाथ में गिर गई थी, जिससे घबराकर ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पांव रख गया और कार बाइक से जा टकराई।