jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ :60 से ज्यादा छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बनाकर वायरल के मामले में,छात्राओ को मिल रही धमकी, 3 को किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार चंडीगढ़ |होस्टल में नहाते समय विडियो बनाकर वायरल के करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। मामला पंजाब के मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर हॉस्टल में की करीब 60 छात्राओं का नहाने के दौरान का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। पंजाब सरकार ने इस मामले पर सख्त रुख अख्तियार किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

- Install Android App -

 मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां हमारी शान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।” वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू का कहना है कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और हम उनकी मदद कर रहे हैं।