jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

बस और ट्रक आमने-सामने से भिड़े, दर्जन भर यात्रियों को आई चोट, चार गंभीर

मकड़ाई समाचार सीधी। आज यहां यात्री बस और ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक बहरी थाने के पास सीधी से बनारस जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई।

- Install Android App -

इसमें बस में बैठे दर्जनभर से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से सामने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बहरी से सीधी अस्पताल रेफर किया गया है। बहरी पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। घटना पटना बहरी बाजार के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस और ट्रक के चालकों की स्थिति के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किसकी गल्ती से यह हादसा हुआ है।