ब्रेकिंग
आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग अस्त्र के बारे में राहुल गांधी के सवाल पर भड़के भाजपा नेता हंडिया : पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आज हुआ समापन भारत में फिर लौटा कोरोना: सावधान भारत में मिल रहे कोरोना के मरीज!  मंगलवार तक 257 मरीज मिले 2की हुई... कोटा: शादी के स्टेज पर लगी भीषण आग, दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान रतलाम में भारी बारिश: सड़को भराया पानी , आंधी से उखड़े पेड़, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत आखिर क्यों झुंझलाए हरदा एसपी महोदय? एसपी और व्यापारी संघ अध्यक्ष के ऑडियो से उठे सवाल ! चोरी की नीयत... मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे...

MP NEWS : दुर्गा पूजा कर लौट रही युवती का अपहरण कर जंगल में गेंगरेप, सभी 6 दरिंदे दुष्कर्मी आरोपी गिरफ्तार, घरों पर चला मामा का बुलडोजर

दरिंदो ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया युवती के भाई को भी भेजा

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश में अपहरण बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे है। हवस के भूखे भेड़िए बहन बेटियों की इज्जत के साथ आये दिन घिनोना कृत्य कर मानवता इंसानियत को शर्मसार कर रहे है। ताजा मामला हनुमना थाना अन्तर्गत एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सामने आया है। दुर्गा पंडाल से घर लौट रही युवती के साथ रास्ते में आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया था और वीडियो भी बनाया गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें दो नाबालिग शामिल है। आरोपियों के अवैध घरों पर प्रशासन का बुलडोजर गुरूवार को चला। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पांच दिन पहले युवती दुर्गा पंडाल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में दो नाबालिग समेत छह आरोपियों ने रोक लिया। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। दो दिन बाद आरोपियों ने युवती के भाई को वीडियो भी भेज दिया। इसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग टीम गठित की और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि 19 साल की युवती अपने मायके आई हुई थी। नवदुर्गा में 1 अक्टूबर की रात युवती दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने गई थी। करीब 11 बजे वह अकेले घर जा रही थी। रास्ते में दूसरी ओर से पास के गांव के दो नाबालिग और चार युवक आ रहे थे। उन्होंने युवती को रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दिया। इसके बाद झाडिय़ों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वारदात के बारे में किसी को बताने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया। डरी सहमी युवती घर आकर चली गई।

- Install Android App -

भाई के पास जब पहुंचा वीडिय़ो तो हुआ खुलासा
दो दिन तक युवती ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद आरोपियों ने युवती के भाई को छेड़छाड़ का वीडियो भेज दिया। वीडियो देख भाई के होश उड़ गए। उसने बहन से पूछा तो वह डर के मारे कुछ नहीं बता सकी। भाई पूरी बात समझ गया। वह बहन को थाने लेकर पहुंचा। 4 अक्टूबर को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एफ एसएल की टीम से घटनास्थल का भी निरीक्षण कराया। महिला निरीक्षक द्वारा युवती से पूंछताछ की गई और पीडि़ता ने पूरी आपबीती सुनाई। दरअसल युवती डऱी हुई थी, जिसके कारण वह परिजनों से शिकायत नही कर सकी। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार और गिराया गया अवैध निर्माण: कलेक्टर
गत दिवस हनुमना थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि महिला दुर्गा पंडाल से पूजा करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों द्वारा उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। महिला द्वारा पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट 4 अक्टूबर को दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम हनुमना तथा एसडीओपी ने आरोपियों की अवैध परिसम्पत्तियों का चिन्हांकन कर 6 अक्टूबर को उसे जेसीबी के माध्यम से गिराने की कार्यवाही की गई।