मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आज खाद की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों व सोसायटी के डीलरो पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही आज सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर ट्वीट करते हुए कहा कि
मैं खाद की आपूर्ति की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा हूं। हम खाद की कमी किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।
यदि कोई गड़बड़ करे और ज्यादा पैसे में खाद आपको दे, तो आप 0755-2678403 नंबर पर अवश्य सूचना दीजिए।
सूचना देते ही हम आपकी परेशानी भी दूर करेंगे और गड़बड़ करने वाले के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी करेंगे।
आपको खाद समय पर उपलब्ध कराना, हमारी ड्यूटी है और भारत सरकार का भी हमें निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसलिए चिंता मत कीजिए।

