jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

खाद लेने पहुुंचे किसानो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, उपचार के दौरान एक की मौत दूसरा हुआ घायल,पुलिस खोज रही वाहन चालक को

मकड़ाई समाचार भोपाल। बैरसिया क्षेत्र के ग्राम सोहाया मेे दो किसान बाईक पर सवार होकर खाद लेने गए। जहां पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हेे टक्कर मार कर फरार हो गया। आस पास के लोगो ने दोनो घायल किसानो को उपचार हेतु बैरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई। दूूसरे को तुरंत भोपाल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय लालाराम ठाकुर पुत्र पंचम सिंह ठाकुर गांव दौलियाई, बैरसिया में रहते थे। वह किसान थे और गांव में रहने वाले परिचित नारायण सिंह के साथ खाद लेने के लिए बैरसिया पहुंचे थे। दोनों ने लोडिंग वाहन में खाद लोड करा दिया और बाइक से खुद भी गांव जाने के लिए निकल गए। शाम करीब सात बजे के आसपास दोनों गांव सोहाया के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे लालाराम को गंभीर चोट आई थी। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां लालाराम को मृत घोषित कर दिया गया।