jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

रवीना टंडन ने भोपाल की सड़कों पर दौड़ाई स्‍कूटी, गरमागरम कचौरी-समोसे का लिया लुत्‍फ

मकड़ाई समाचार भोपाल। बालीवुड की ‘मस्‍त-मस्‍त गर्ल’ रवीना टंडन इन दिनों अपने एक आगामी प्रोजेक्‍ट की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। उन्‍हें यहां की आबोहवा काफी रास आ रही है और वह यहां जमकर मस्‍ती भी कर रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोपाल की सड़कों पर स्‍कूटी से फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह यहां गरमागरम कचौरी-समाेसे का लुत्‍फ लेते और स्‍थानीय लोगों के साथ घुलते-मिलते भी नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो को उन्‍होंने ट्विटर पर भी शेयर किया और लिखा- भोपाल में रहने का आनदं। हर पल का लुत्‍फ उठा रही हूं। यहां के लोगों की गर्मजोशी के क्‍या कहने… वाकई भोपालियों जैसी आवभगत और प्रेम कोई नहीं कर सकता…। रवीना के वीडियो और पोस्ट को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे हैं और तरह-तरह की प्‍यारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

01 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में रवीना टंडन भोपाल के भीतर स्मार्ट रोड, रानी कमलापति ब्रिज (आर्च ब्रिज), सदर मंजिल समेत कई इलाकों में घूमते नजर आ रही हैं। इस दौरान कभी वह स्‍कूटी पर, कभी कार तो कभी ई-रिक्‍शा की भी सवारी करती नजर आईं। इसके साथ ही वह पुराने शहर की एक बस्‍ती में पहुंचकर वहां के लोगों से मिलती हैं और महिलाओं-बच्‍चों के साथ मिलकर उन्‍हें आटोग्राफ भी देती हैं।

- Install Android App -

गौरतलब है कि रवीना पिछले कुछ दिनों से मप्र में सैर-सपाटे का आनंद ले रही हैं। कुछ दिन पूर्व वह नर्मदापुरम में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भी पहुंची थीं। वहां जिप्‍सी में घूमते हुए बाघ के काफी नजदीक पहुंचकर फोटो क्‍लिक करने की उनकी हरकत को लेकर सवाल भी उठे थे।