jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

शास्त्री ब्रिज के पास ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने दी जान

जबलपुर: जिले में शास्त्री ब्रिज के पास एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। चश्मदीदों के अनुसार जबलपुर मुख्य स्टेशन से रवाना होकर मदनमहल जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने एक युवती को पटरी पर लेटा देखा तो उसने दो बार हार्न बजाया, लेकिन वह युवती नहीं उठी। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोककर युवती के पास जाकर उसे समझाया तो वह पटरी से उठ गई। लेकिन जैसे ही ट्रेन दोबारा चली तो वह युवती ट्रेन के नीचे आ गई।
मृत युवती का नाम अंशिका उईके है जो कि गोरखपुर क्षेत्र की रहने वाली है। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की बताई जाती है। युवती ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। अंशिका के पिता वीरेन्द्र सिंह और उसकी पत्नी शकुंतला मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मजदूर दंपती की दो बेटियों में अंशिका छोटी थी। जिस कारण से वह सब की लाड़ली थी। उसे दो तीन दिन पहले मां शकुंतला ने पढ़ाई-लिखाई न करने व यहां-वहां घूमने पर मना किया था। इस बात से अंशिका नाराज हो गई। हालांकि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता अब तक नहीं लगाया जा सका है।