jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

दो दिनों में इन राज्यों में बारिश के आसार, इन पहाड़ी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Today : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दो दिनों में एक बार फिर भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार से हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है। 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। वहीं आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन का अलर्ट

- Install Android App -

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे पहाड़ी राज्यों में सैर के लिए पहुंचे पर्यटकों को भी मौसम के प्रति अलर्ट रहने की अपील की गई है।

दिल्ली में बिगड़ी हवा का गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई और राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड पर हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 429 पर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।