jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का मिला कंकाल, 3 महीने से घर से थे लापता, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

एक नवंबर 2022 को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तभी से उनकी तलाश की जा रही थी

मकड़ाई समाचार मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसकी पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी लाल मरावी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Install Android App -

मामला निवास थाना क्षेत्र का है। कंकाल की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी लाल मरावी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि हरी लाल मरावी करीब 3 महीने से घर से लापता थे। एक नवंबर 2022 को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तभी से उनकी तलाश की जा रही थी।

जिसके बाद मंगलवार को हरी लाल का कंकाल निवास थाना क्षेत्र के बधिया तेंदू कोहरी के जंगल में मिला है। वहीं पुलिस ने कंकाल के पास से कपड़ा और कांग्रेस का गमछा भी बरामद किया है। हरी लाल मरावी निवास क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वहीं अब निवास पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।