jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू जंगल में , दो युवकों के कंकाल एक जली हुई गाड़ी में मिले

मकड़ाई समाचार भरतपुर|  जिले के पहाड़ी थाना इलाके में स्थित घाटमीका गांव में रहने वाले दो युवकों को जलाकर मारने के मामलें अब भरतपुर में टेंशन बढ़ रही हैं। रेंज आईजी और भरतपुर एसपी ने भरतपुर में डेरा डाल लिया है। वे वहां मौजूद हैं जहां पर पंचायत चल रही है। साथ ही सात से आठ थानों का पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

- Install Android App -

दरअसल घाटमीका गांव के दो युवकों के कंकाल एक जली हुई गाड़ी में हरियाणा के भिवानी इलाके में मिले थे। परिजनों ने हरियाणा के कुछ गौरक्षकों पर दोनो को जलाकर मारने का आरोप लगाया हैं। आरोपी बजरंग दल से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहे हैं।15 फरवरी को गोपालगढ़ थाने में घाटमीका गांव के इस्माइल ने चचेरे भाई जुनेद पुत्र हारून (35) व नासिर पुत्र गनी (28 ) का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

गुरुवार दोपहर पुलिस के अलावा परिजन के पास भिवानी पुलिस का फोन पहुंचा कि बोलेरो गाड़ी में दो शव बरामद हुए हैं, जो पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुके हैं। इस पर दोपहर पुलिस टीम के साथ परिजन रोहतक रवाना हुए। जहां अस्पताल में दोनों के शव रखे मिले। जिस गाड़ी में कंकाल बरामद हुए, वह गाड़ी जल चुकी है। घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया गया।पुलिस अधिकारी इस घटना को गोरक्षक व गोतस्करों के बीच विवाद से जोड़कर जांच कर रहे हैं। इससे पहले भरतपुर जिले के ही एक गोतस्कर की कुछ साल पहले अलवर जिले में हत्या कर दी गई थी। उस समय मॉब लिंचिंग का यह मामला देशभर में छाया रहा था।