jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

‘पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार’, कमेटी के सदस्य का बयान

PM Modi Nobel Peace Prize : दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर नोबेल के शांति पुरस्कार से जुड़ी है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने प्रधानमंत्री मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दवादेर बताया है।

- Install Android App -

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन को समझाया था

असल तोजे का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री ने जिस तरह रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में सख्‍त संदेश दिया। आज के दौर में हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह की लीडर की जरूरत है।
तोजे ने अपने बयान यह भी कहा कि पीएम मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं जो देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

मोदी की तारीफ, साथ में भारत की तारीफ

तोजे ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा लागू की गई नीतियों के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार जीतते हैं, तो यह योग्य नेता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।