jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

फर्जी आरटीओ बनकर वसूली करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

 

 

मकडाई समाचार नरसिंहपुर |राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर फर्जी आरटीओ बनकर वसूली करने वाले दो आरोपितों को मुंगवानी पुलिस ने पकड़ा है। जो ग्वालियर, भिंड निवासी हैं। जबकि दो आरोपित फरार है। पुलिस ने मौके से एक वाहन जब्त किया है जो जबलपुर से किराए पर लिया गया था। आरोपितों से फर्जी रसीद, नकदी, सील सहित अन्य सामग्री भी मिली है।

मुंगवानी पुलिस को 22 मार्च को सूचना प्राप्त हुई की थाना मुंगवानी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर कुछ लोगों द्वारा आने-जाने वाले ट्रकों को रोककर उनके चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही जांच करने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नरसिंहपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नरसिंहपुर पुलिस एवं आरटीओ विभाग नरसिंहपुर की टीम द्वारा आरोपितों की धरपकड़ करने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर घेराबंदी की गई।

- Install Android App -

थाना मुंगवानी अंतर्गत ग्राम डुडवारा, जिंद ढाबा के पास एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 04 टीए 4608 खड़ी थी। जिसमें एक व्यक्ति बैठा रसीद काट रहा था तथा तीन अन्य व्यक्ति ट्रकों को रोककर रेडियम लगाने के बहाने से वाहनों के चालकों को डरा धमकाकर वसूली कर रहे। मौके पर पुलिस विभाग एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपितों से पूछताछ की गई। बोलेरो में बैठे विनोद राठौर निवासी तानसेन नगर, ग्वालियर से रसीद काटने के संबंध में पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और सही जानकारी नहीं दे सका। उसके पास रसीद बुक देखने पर उसमे मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेलिखा था। एवं उसमें नेशनल हाइवे सीईटी ईवायई की सील लगी मिली। आरोपित विनोद से रसीद काटने के संबंध में अनुमति मांगी गई तो उसके द्वारा कोई अनुमति होना नहीं बताया गया।