jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

कालेज में गुरु रुप में विराजमान है ,हनुमान दूर दूर से विद्यार्थी आते दर्शन करनें

मकड़ाई एक्सप्रेस बिलासपुर| मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर पागमढ़ में हनुमान जी का एक अनोखा मंदिर है। शासकीय कन्या महाविद्यालय और जीआरडी महाविद्यालय के बीच यह मंदिर है। मान्यता है कि यहां गुरु के रूप में बजरंग बली विराजमान हैं। स्टूडेंट की हर समस्या को सुनते हैं और निवारण करते हैं। परीक्षा के दिनों में माथा टेकने के बाद ही स्टूडेंट परीक्षा हाल में प्रवेश करते हैं।

जीआरडी महाविद्यालय पामगढ़ के डायरेक्टर सोमेन मैती का कहना है कि महाविद्यालय की स्थापना से पहले ही एक वृक्ष के नीचे बजरंग बली की पूजा की जाती थी। साल 2002 में महाविद्यालय बनने के बाद स्टूडेंट और हनुमान जी के बीच रिश्ता प्रागढ़ होता चला गया। प्रतिमा को कोई नुकसान न हो, इसलिए महाविद्यालय के चेयरमैन व शासी. निकाय के अध्यक्ष चिरंजीव शर्मा ने चार साल पहले मंदिर का निर्माण भी कराया।

- Install Android App -

जीआरडी महाविद्यालय पामगढ़ के डायरेक्टर सोमेन मैती का कहना है कि महाविद्यालय की स्थापना से पहले ही एक वृक्ष के नीचे बजरंग बली की पूजा की जाती थी। साल 2002 में महाविद्यालय बनने के बाद स्टूडेंट और हनुमान जी के बीच रिश्ता प्रगढ़ होता चला गया। प्रतिमा को कोई नुकसान न हो, इसलिए महाविद्यालय के चेयरमैन व शासी निकाय के अध्यक्ष चिरंजीव शर्मा ने चार साल पहले मंदिर का निर्माण भी कराया।इस मंदिर की खासियत यह भी है कि बजरंग बली के मुख के सामने भगवान प्रभु श्री राम को निहारते हुए दिखाया गया है। प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर यहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट की भीड़ उमड़ती है। बिलासपुर से भी कई स्टूडेंट सिर्फ दर्शन करने पहुंचते हैं। छात्रा प्रमोद जायसवाल का कहना है कि हनुमान जी के दर्शन मात्र से बिगड़े काम बनने लगता है। छात्र मनोज साहू का कहना है कि प्रवेश हो या परीक्षा स्टूडेंट के हर संकट को हरते हैं।