jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री को भेंट की गई 20 फीट लम्बी राखी, लाड़ली बहनों द्वारा हस्ताक्षरित साड़ी भेंट की

हरदा  / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रहटगांव में लाड़ली बहना हितग्राही सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कन्याओं का पूजन किया एवं गौ सेवा की। इस दौरान उन्हें स्वसहायता समूह की दीदीयों द्वारा 20 फीट लम्बी राखी भी बांधी गई। एक जिला एक उत्पाद समूह द्वारा मुख्यमंत्री को बांस शिल्प चित्र भेंट किया गया। साथ ही स्वसहायता समूह की लाड़ली बहनों द्वारा हस्ताक्षरित साड़ी भी भेंट की गई। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का पारम्परिक पहनावे कौड़ी जाकेट एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
जनसेवा मित्र एवं जन अभियान परिषद के अमले से की चर्चा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के अंत में जनसेवा मित्र एवं जनअभियान परिषद के अमले से चर्चा की। उन्होने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने की इन कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।