jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार

नाबालिग दुल्हन अड़ी शादी के लिए,पुलिस और दुल्हेे के सामने रखी शर्त…लिखकर दो

आपके कहने से हम शादी रोक देंगे और लड़का किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेगा तो फिर हम क्या करेंगे |  दूल्हा लिखकर दे  मेरे अलावा किसी से शादी नहीं करेगा तो शादी रोक दूंगी|

मकड़ाई एक्सप्रेस सागर | शादी की रस्में चल रही थीं दुल्हन ब्यूटी पार्लर से सजकर आ गई थी। दूल्हा भी घोड़ी पर चढ़ने तैयार बैठा था| इन खुशियों के बीच अचानक पुलिस की एंट्री से सभी घबरा गए। क्योकि  दूल्हा और दुल्हन दोनों ही नाबालिग थे।

- Install Android App -

पुलिस ने जब शादी मंडप में पहुंचकर शादी रोकी तो दुल्हन अड़ गई वह पुलिस से बोली कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हू, आप लोगों को क्या दिक्कत हो रही है। जब पुलिस ने समझाया कि बाल विवाह कानून अपराध है। ऐसे में हमें मजबूरन मामला दर्ज करना पड़ेगा और दूल्हा जेल की हवा खाएगा|

मामला बुंदेलखंड के सागर जिले का है, यहां महिला पुलिस को सूचना मिली कि  जिले के प्रसिद्ध रानगिर देवी मंदिर परिसर में जो शादी हो रही है उसमें दूल्हा और दुल्हन नाबालिग हैं| शादी शुरू हुई होने वाली थी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही पक्षों के लोगों से दस्तावेज मंगवाए  दूल्हा और दुल्हन दोनों नाबालिग निकले  यह मोती नगर क्षेत्र के रहने वाले थे | टीम ने जब माता.पिता से कहा कि कम उम्र में शादी क्यों करवा रहेए तो पिता बोले कि यह बच्ची की शादी के लिए अड़ी है| इसलिए हम लोग ऐसा कर रहे हैं|

किशोर इकाई की प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया कि 13 साल की दुल्हन खुद पुलिस के सामने आ गई और बोली कि हमारी मर्जी से यह शादी हम कर रहे हैं| जब उसे समझाया गया कि नाबालिग उम्र में शादी करने को लेकर लड़के को जेल हो जाएगी| तब उसने कहा कि आपके कहने से हम शादी रोक देंगे और लड़का किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेगा तो फिर हम क्या करेंगे | इसके बाद उसने शर्त रखी कि दूल्हा अगर यह लिखकर दे कि वह मेरे अलावा किसी से शादी नहीं करेगा तो शादी रोक दूंगी|