jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

बागेश्वर बाबा नौबतपुर में उन्माद फैलाने आएंगे तो जेल जाएंगे -चंद्रशेखर शिक्षामंत्री

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पटना|पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा  नौबतपुर में लगने वाले दरबार को लेकर राजद की ओर से लगातार हमला किया जा रहा है। सनातन धर्म का का प्रचार.प्रसार करने वाले धीरेंद्र शास्त्री पर आरजेडी और उसके कई बड़े नेताओं ने बाबा बागेश्वर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री मामले को  सियासत में उबाल ला दिया है।

उन्होंने किशनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा को पाखंडी करार देते हुए कहा कि यहां उन्माद फैलाने आएंगे तो जेल जाएंगे मंत्री ने यह भी कहा कि अगर लाल कृष्ण आडवाणी जेल जा सकते हैं तो फिर बाबा बागेश्वर भी जा सकते हैं

किशनगंज में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित अंबेडकर परिचर्चा में पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा बाबा बागेश्वर|अगर नफरत फैलाने आए हो तो आडवाणी भी जेल गए थे और लोग भी जाएंगे बागेश्वर बाबा हो या कोई बाबा हो उनके पास कोई तिलस्म या चमत्कार नहीं है|यह लोग धर्म के नाम पर व्यापार करते हैं|

- Install Android App -

भाजपा की ओर से लगातार राजद नेताओं की बयानबाजियों पर पलटवार किया जा रहा है| पार्टी के शीर्ष नेता सुशील कुमार मोदी ने भी कहा है कि अगर बाबा बागेश्वर को राजद ने छूने की भी गलती की तो राजद को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा|

बाबा बागेश्वर जैसे लोगों को जेल में रहना चाहिए

धीरेंद्र शास्त्री के दौरे से पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर जैसे लोगों को जेल में रहना चाहिए. अफसोस की बात है कि वो जेल के बाहर हैं. उन्होंने कहा कि जिसको मन करता है, वही बाबा बन जाता है. बीजेपी ने उन्माद को बढ़ाया है. संत परंपरा को खराब किया जा रहा है साथ ही धार्मिक उन्मादियों की एक जमात खड़ी की जा रही है.