jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

शादी समारोह में चोरी : स्टेज पर फोटो खिंचवाने के दौरान दुल्हन की मां का जेवर से भरा बैग हुआ चोरी

मकड़ाई एक्सप्रेस ग्वालियर । शादी समारोह में दोनो पक्ष के रिश्तेदार सभी व्यस्त रहते है। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोर शादी ब्याह केे समारोह में कीमती जेवरो पर हाथ साफ कर देते है। ऐसा ही एक घटना सामने आई है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भगवती गार्डन में से दुल्हन के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग दुल्हन की मां के पास था जब स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था इसी दौरान उसकी मां ने कुर्सी पर बैग रख दिया और इसी दौरान चोर बैग चोरी कर ले गए।
फोटो शेसन के बाद जब दुल्हन की मां की नजर बैग पर पड़ी और जब बैग गायब देखा तो आयोजन स्थल पर अफरा.तफरी मच गई। सभी ने बैग को खोजा मगर वह नही मिला। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने जानकारी लेेकर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

मुरार स्थित सिंहपुर रोड इलाके में रहने वाली भावना माहौर की बेटी की शादी थाटीपुर स्थित भगवती गार्डन से थी। भावना माहोर के पास एक बैग था। जिसमें करीब 10 तोला सोने के जेवर रखे हुए थे। यह जेवर भावना की बेटी के चढ़ावे के थे। बारात आने के बाद वरमाला हुई। इसके बाद सभी लोग स्टेज पर फोटो खिंचवाने लगे। भावना माहोर भी यही खड़ी हुई थी। उन्होंने अपना बैग जिसमंे गहने थे। वह स्टेज पर ही एक कुर्सी पर रख दिया। वह रिश्तेदारों से मिलने लगी। इसी दौरान उनका बैग कोई चोरी कर ले गया। जब उन्हें बैग चोरी होने का पता लगा तो अपने पति को बताया। मैरिज गार्डन में सभी लोगों ने पर्स ढूंढा लेकिन पर्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई|