jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

बागेश्वर धाम से 4 महीनों में ही 21 श्रद्धालु गायब हो चुके हैं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर| जिले में स्थित बागेश्वर धाम से श्रद्धालु लगातार गायब हो रहे हैं। इस साल के पहले 4 महीनों में ही 21 लोग गायब हो चुके हैं। इनमें से 12 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश में परिजन धाम के कार्यालय और पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं। गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम लगातार सुर्खियों में है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता चरम पर है। वे देशभर में घूम-घूमकर रामकथा कर रहे हैं। उनके दिव्य दरबार में लाखों की भीड़ जुटती है। हर मंगलवार और शनिवार को बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगता है जिसमें देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। ताज्जुब ये है कि अपनी मुरादें लेकर यहां आने वाले लोग लगातार गायब हो रहे हैं। पुलिस भी उनका सुराग नहीं ढूंढ पा रही है।

- Install Android App -

4 महीने में 21 लापता – बमीठा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल जनवरी से लेकर अब तक 21 लोग बागेश्वर धाम से गायब हो चुके हैं। इनमें से नौ को पुलिस और परिजनों ने ढूंढ निकाला, लेकिन 12 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में परिजन बागेश्वर धाम और थाने के चक्कर काट रहे हैं।