jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

शनि देव के पूजन से मानव दोषोंऔर कष्टों से दूर हो जाता है– संत श्री भरतदास जी त्यागी महाराज

मनावर में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
महायज्ञ,महाआरती के पश्चात महा प्रसादी का हुआ वितरण

मनावर/मनावर के धार रोड स्थित श्री सिद्ध बाल हनुमान, शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शनिदेव की 101 दीपों से महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।
मंदिर के संत श्री 108 श्री भरत दास जी त्यागी महाराज ने बताया कि शनि देव जन्मोत्सव के अवसर पर महायज्ञ, महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया। इस दिन भगवान शनि देव का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है एवं मानव कई प्रकार के दोषों , कष्टो एवं व्याधियों से मुक्त हो जाता है।
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि अल सुबह से ही भगवान शनि देव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन शुरू हुआ। दिन भर पूजन अर्चन का दौर चलता रहा । गुना से पधारे यज्ञ आचार्य पंडित श्री सूर्यमणि शास्त्री के मार्गदर्शन में यजमान संतोष वर्षा शर्मा, सीताराम निगवाल जितेंद्र रघुवंशी, गौरव सोनी ,आशुतोष झरखडे, लतेश कुमार झरखडे ,राजू सोनी विश्वदीप मिश्रा आदि दंपति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्णाहुति संपन्न की। इसके पश्चात भगवान शनि देव एवं भगवान बजरंगबली की 101 दीपो से संत श्री भरतदास जी त्यागी महाराज ने महाआरती संपन्न की। इसके बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में सुंदरकांड, भजन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य और श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।।