jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Big News : फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट, पैट्रोल पंप कर्मियों से गुंडों ने बंदूक की नोक पर लूटे 40 लाख, पुलिस ने की जगह जगह नाकेबंदी

पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। गुंडों ने पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में की।
यहां जी.टी. सरहिंद रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मियों से 40 लाख रूपए की लूट कर ली। बताया जाता है कि, बदमाश भी कार से आए थे। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के सामने अपनी कार लगा ली और बंदूकें निकाल फायरिंग करने लगे। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों से 40 लाख रूपए का कैश लिया और मौके से फरार हो गए। इधर, बदमाशों के भागने के बाद कर्मियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पेट्रोल पंप भारत पेट्रोलियम कंपनी का है।

बैंक आ रहे थे जमा कराने

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के कर्मचारी 40 लाख रूपए का कैश लेकर बैंक आ रहे थे। उन्हें यह बड़ी रकम बैंक में जमा करानी थी। उन्हें नहीं मालूम था कि बदमाशों ने उन्हें लूटने के लिए उनपर घात लगा रखी है। कर्मियों के मुताबिक, जैसे ही वह ओवरब्रिज से गाड़ी निकालने लगे तो 4 बदमाशों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और उतरकर फायरिंग शुरू कर दी।

फिलहाल, लूट की घटना के बाद जगह-जगह नाकबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्त में लेने की बात कही जा रही है। वारदात की जांच जारी है।