jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

विद्याविज्ञान कार्यक्रम में सारिका ने कराया शुक्रदर्शन आंखों से पूरा चमकदार दिखने वाला वीनस टेलिस्‍कोप से दिख रहा था आधा

स्‍ट्राबेरी मून की चमक का मुकाबला करता दिखा चमचमाता वीनस

वीनस एट डायकोटॉमी की घटना में दिखा वीनस आधा चमकता

शाम को दिखने वाला शुक्र की बदलती चमक का बताया राज़ सारिका ने

 पूर्वी आकाश में स्‍ट्राबेरी मून के साथ ही पश्चिमी आकाश में चमकता और आमलोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करने वाला वीनस आज अपनी परिक्रमा पथ के खास मुकाम पर था । आंखों से पूरा चमकदार दिखने वाले इस प्‍लेनेट को जब टेलिस्‍कोप से देखा तो वो आधा चमक रहा था । इस घटना का खगोलविज्ञान बताने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्याविज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि सूर्य से दूसरा ग्रह शुक्र अपनी परिक्रमा करते हुये आज उस स्थिति में था जब इसकी सूर्य से कोणीय दूरी 2023 के लिये सबसे अधिक थी । इसे वीनस एट ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन ईस्‍ट कहते हैं । आज इस कारण वीनस का पूरा 50 प्रतिशत भाग सूर्य के प्रकाश से चमकता हुआ पृथ्‍वी से दिख रहा था । खगोलविज्ञान में इये वीनस एट डायकोटॉमी कहते हैं । ये दोनो घटनायें एक साथ घटित हुई । वीनस क्षितिज से 42 डिग्री एल्‍टीट्यूड पर रहते हुये माईनस 4.3 के मैग्‍नीट्यूड से चमचमा रहा था ।

सारिका ने बताया कि आमतौर पर शुक्र को देखने पर चमकता तो दिखता है लेकिन इसका 50 प्रतिशत से कम भाग ही चमकता दिखता है । सामान्‍य आंखों से देखने पर ऐसा लगता है मानो पूरी डिस्‍क चमक रही हो । अब इसकी चमक और बढ़ेगी और 9 जुलाई को यह सबसे चमकदार दिखेगा ।

सारिका ने बताया कि शाम के समय वीनस एट डायकोटॉमी की अगली घटना 12 जनवरी 2025 को देख पायेंगे ।