jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

हरदा ; जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी कलेक्टर श्री गर्ग ने


हरदा ; 
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम मन्याखेड़ी निवासी पदमा भाटी अपनी जमीन के सीमांकन के लिये कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम देवास निवासी क्षमाबाई ने कलेक्टर श्री गर्ग को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। हंडिया निवासी मेहराज अली व जैबून बी ने अपनी पैतृक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने हंडिया तहसीलदार को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। अबगांव खुर्द निवासी ममताबाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को 7 दिवस की समय सीमा में सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
हरदा निवासी हेमलता गुर्जर तथा सरोज ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, संबल कार्ड भी बना हुआ है पर अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने श्रम अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने बताया कि दोनों महिलाओं के प्रकरण स्वीकृत हो चुके है, शासन स्तर से राहत राशि संबंधित के खाते में शीघ्र ही जमा हो जाएगी। रहटगांव निवासी जगदीश तिवारी ने अपनी कृषि भूमि पर सीमांकन कराने की मांग कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को एक सप्ताह में सीमांकन कराने के निर्देश दिये।