हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक श्री आर.के. अग्रवाल ने बताया कि 16 जून को जिले की ग्राम पंचायत डगांवाशंकर में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में ग्राम पंचायत बालागांव, बूंदड़ा, झाड़पा, जिजगांव खुर्द, नकवाड़ा, सिरकम्बा, मगरधा, डगांवाशंकर, मोहनपुर, रोलगांव, कमताड़ा, गहाल व रैसलपुर के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि...
प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष...
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात
छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई
हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना
विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती
बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण
आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
