jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

Rajsthan News : बहु को डायन बताकर दी खौफनाक यातना , दात तोड़े बाल कांटे, दफन करने की थी तैयारी

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बहू को डायन बताकर उसे यातनाएं दी गईं. गर्म सलाखों से दागा गया, हाथ-पैर जलाने के बाद दांत तोड़े गए और बाल भी काट दिए गए. बर्बरता की ये खौफनाक कहानी यहीं नहीं थमी. जेसीबी से गड्डा खोदकर महिला को दफन करने की भी कोशिश की गई. सूचना मिलने पर पहुंचे पिता ने बेटी को किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया। दिल दहला देने वाली ये घटना जिले के जहाजपुर उपखंड की है. पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, बेटी की शादी साल 2021 में अजमेर जिले के एक गांव में की थी. इसके बाद उसने बेटे को जन्म दिया. मगर, बेटी के प्रति ससुराल वालों का व्यवहार हमेशा से खराब रहा है. उसका पति आए दिन मारपीट करता था और मायके भेजना भी बंद कर दिया था।

‘इतनी बुरी तरह पीटा गया कि दांत टूट गए’

24 जून को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने उसे डायन बताकर बाल काटे और शरीर पर गर्म सलाखों से दागा है. उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि दांत टूट गए. इसके बाद 26 जून को समाज के लोगों और पुलिस को लेकर पहुंचे. यहां से बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया. मगर, उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।

- Install Android App -

‘शादी के कुछ दिनों बाद ही सास डायन कहने लगी’

शिकायत में ये भी कहा गया है कि शादी में माता-पिता और समाज के व्यक्तियों ने स्त्री धन के रूप में खाने-पीने के बर्तन, पंखा, कूलर, अलमारी टीवी, सोने और चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपये दिए थे. मगर, शादी के बाद उसकी सास डायन कहने लगी. उसने बहुत प्रताड़ित किया. इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर स्त्रोत्र @प्रखर न्यूज